1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

3 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 03, 2016 08:20 pm IST,  Updated : May 03, 2016 08:22 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

सांसदों का वेतन दोगुना करने पर PM मोदी को एतराज

वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद भी सांसदों के वेतन बढ़ोतरी की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है क्योंकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा कि सांसदों को अपना वेतन खुद ही नहीं बढ़ाना चाहिए। आगे पढ़ें

 
पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा चुस्त नहीं थी
 
संसद की एक समिति ने कहा है कि पंजाब में पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा मजबूत नहीं थी। समिति ने गत दो जनवरी को वहां हुए आतंकी हमले से पहले सुरक्षा खामियों पर भी उंगली उठाई है। आगे पढ़ें

अमेरिका ने किया इनकार पाकिस्तान को नहीं मिलेंगे एफ-16 विमान!
 
अमेरिका से आठ एफ-16 लड़ाकू विमान प्राप्त करने के पाकिस्तान के प्रयासों को उस समय एक ताजा झटका लगा जब अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उसे 70 करोड़ डॉलर के इस सौदे के लिए अमेरिकी करदाताओं के धन का उपयोग करके आर्थिक मदद मुहैया कराने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। आगे पढ़ें
 
गवर्नर, गोविंदा और D कनेक्शन, क्या गोविंदा ने दाऊद की मदद ली ?
 
उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक ने गोविंदा पर दाऊद इब्राहिम से दोस्ती रखने का आरोप लगाया है। राम नाईक ने अपनी किताब में इसका दावा करते हुए कहा है कि 2004 लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने के लिए गोविंदा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मदद ली थी, वहीं गोविंदा ने राम नाईक के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। आगे पढ़ें

दिल्ली में डीजल टैक्सी चालकों ने फिर किया चक्का जाम
 
डीजल टैक्सी चालकों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के तीन प्रमुख सड़क मार्गों को जाम कर किया, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित रहा। आगे पढ़ें
 
एक और निर्भया: केरल में रेप के बाद छात्रा की बेरहमी से हत्या
 
केरल के एनार्कुलम में दिल्ली के निर्भया जैसा वीभत्स रेप कांड की एक वारदात सामने आई है। यहां लॉ का कोर्स कर रही 30 साल की दलित छात्रा के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आगे पढ़ें
 
अंतरराष्ट्रीय खबरें-

हाफिज सईद बोला पाकिस्तान में नहीं टूटने दूंगा मंदिर
 
पाकिस्तान के प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि उसका संगठन देश में मंदिरों एवं गैर-मुस्लिमों के अन्य पवित्र स्थानों का विध्वंस नहीं होने देगा। सिंध प्रांत के मतली शहर में एक एक सभा को संबोधित करते हुए सईद ने कहा कि मुस्लिमों की ये जिम्मेदारी है कि वे अपने हिंदू भाईयों के पवित्र स्थलों की रक्षा करें। आगे पढ़ें

पाकिस्तान को एफ-16 के लिए करना होगा पूरा भुगतान, नहीं मिलेगी सब्सिडी
 
शीर्ष अमेरिकी सीनेटरों द्वारा पाकिस्तान को आठ एफ-16 लड़ाकू विमानों की बिक्री के लिए अपने करदाताओं के धन के इस्तेमाल पर रोक लगा दिए जाने के मद्देनजर ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को ये विमान खरीदने के लिए अपना राष्ट्रीय कोष पेश करने को कहा है। आगे पढ़ें

मुझे भारत, चीन या जापान से नहीं बल्कि अयोग्य अमेरिकी नेताओं से है नाराजगी: ट्रंप
 
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने के शीर्ष प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी नाराजगी भारत, चीन, जापान या वियतनाम से नहीं बल्कि अक्षम अमेरिकी नेतृत्व से है। ट्रंप का आरोप है कि भारत, चीन, जापान और वियतनाम जैसे देश अमेरिका से नौकरियां छीन रहे हैं। आगे पढ़ें
 
बिजनेस की खबरें-

PSB के टॉप-50 डिफॉल्‍टर्स पर बकाया है 1.21 लाख करोड़ रुपया
 
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के टॉप-50 डिफॉल्‍टर्स पर दिसंबर 2015 तक के उपलब्‍ध आंकड़ों के मुताबिक कुल 1.21 लाख करोड़ रुपया बकाया है। आगे पढ़ें

एयरटेल एम कामर्स अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक, पेटीएम अगस्त में शुरू कर सकती है भुगतान बैंक का परिचालन
 
भारती एयरटेल ने अपनी एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज का नाम बदलकर एयरटेल पेमेंट्स बैंक कर दिया और कंपनी इसकी सेवाएं चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुरू करेगी। आगे पढ़ें

एप्‍पल के लिए भारत में विशाल संभावनाएं
 
आईफोन बनाने वाली अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्‍पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने कहा है कि भारत में तीव्र गति के वायरलेस दूरसंचार नेटवर्क विस्तार योजना के चलते उनकी कंपनी को वहां कारोबार की विशाल संभावनाएं दिखती हैं और वह वहां वास्तव में बहुत ताकत लगा रही है। आगे पढ़ें
 
एंटरटेनमेंट की खबरें-
 
बधाई देने वालों को बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कहा– थैंक यू
 
बॉलीवुड की बिंदास गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु 30 अप्रैल को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में गई हैं। इनकी शादी के लिए सभी ने इन दोनों को मुबारकबाद दिया। आगे पढ़ें

जानें आखिर क्यों दीपिका ने सलमान के साथ काम करने से किया मना
 
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह आज हर फिल्म को हिट करवाने की गारंटी बन गए हैं। उनके साथ काम करने की इच्छा हर अदाकारा की है। आगे पढ़ें
 
खेल की खबरें-

सचिन हुए राजी, बने ओलंपिक में भारत के सद्भावना दूत, रहमान का इंतजार
 
ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीत चुके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी मंगलवार को इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए भारत का सद्भावना दूत बनने का भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। आगे पढ़ें

कोहली को खेल रत्न, रहाणे को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश
 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस साल का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और अजिंक्य रहाणे को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत