राष्ट्रीय खबरें
मालेगांव धमाकों में प्रज्ञा को क्लीन चिट करकरे का अपमान: कांग्रेस
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को केंद्र सरकार पर यह कहते हुए हमला किया कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा को क्लीन चिट देना पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे का अपमान है। आगे पढ़े
बिहार में पत्रकार के मर्डर में बड़ा खुलासा, हत्या का ‘शहाबुद्दीन कनेक्शन’?
बिहार के सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन के कत्ल के पीछे बाहुबली शहाबुद्दीन का कनेक्शन सामने आ रहा है। पुलिस की जांच और परिवार के आरोपों के बाद शहाबुद्दीन के राइट हैंड कहे जाने वाले उपेंद्र सिंह सवालों के घेरे में है। आगे पढ़े
सूरत में ट्रिपल मर्डर, प्रवीण तोगड़िया के भाई को किसने मारा?
सूरत में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता प्रवीण तोगड़िया के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के मर्डर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों का नाम मेहुल भरवाड, लालू भरवाड और इमरान है। आगे पढ़े
चीन-भारत सीमा पर सटे गांवों में आ रहे संदिग्ध फोन, अलर्ट जारी
वास्तविक नियंत्रण रेखा के समीप सेना की तैनाती के बारे में जानकारी के लिए पाकिस्तान या चीन के जासूसों से ग्राम प्रधान समेत स्थानीय निवासियों को कई टेलीफोन आने के बाद भारत चीन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगे पढ़े
राज्यसभा सीट: उत्तराखंड में एक सीट के लिए शुरु हुआ घमासान
चार जुलाई को रिक्त हो रही उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर 11 जून को चुनाव कराए जाने का कार्यक्रम घोषित होते ही सत्ताधारी कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है जिसमें खुद प्रदेश पार्टी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित कई दावेदार कतार में शामिल हैं। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
सीरिया में कार बम विस्फोट, 5 की मौत
सीरिया के अल कामिशली में शनिवार को कार बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई। सीरिया के अल-हसाका प्रांत के अल कामिशली में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स की जांचचौकी पर कार बम विस्फोट हुआ। आगे पढ़े
भारत को NSG में शामिल होने पर US का साथ, चीन को दो टूक
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) की सदस्यता के भारत के प्रयास का चीन और पाकिस्तान की ओर से संयुक्त रूप से विरोध किए जाने की खबरों के बीच अमेरिका ने कहा है कि भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करता है और इस महत्वपूर्ण निकाय का सदस्य बनने के लिए तैयार है। आगे पढ़े
अमेरिका: बस दुर्घटना में 8 की मौत, 44 घायल
अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक चार्टर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। इस बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
1 जून से सभी सर्विस पर लगेगा ज्यादा टैक्स और बैंक वसूलेंगे एक्स्ट्रा सर्विस चार्ज
मानसून आने में भले ही समय हो, लेकिन आने वाला महीना जून आपके लिए महंगाई की बारिश जरूर लाने जा रहा है। जी हां, 1 जून से आप जिस भी सर्विस का इस्तेमाल करेंगे, उसके एवज में आपको अतिरिक्त सर्विस टैक्स का भुगतान करने जा रहा है। आगे पढ़े
ई-कैटरिंग से खाना ऑर्डर करने पर IRCTC देगा 50 फीसदी कैश बैक, रेलवे ने शुरू की सर्विस
रेल में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) अपनी ई-कैटरिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए नया ऑफर लेकर आई है। आगे पढ़े
भारतीय बैंकों का कुल बैड लोन की राशि 112 देशों की GDP से भी ज्यादा
भारत में बैड लोन (एनपीए) का बोझ वास्तव में महाकाय है। एक लोन तब नॉन-परफॉर्मिंग या बैड बनता है, जब कर्जदार मूलधन या उसके ब्याज का भुगतान करना बंद कर देता है। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
रोजाना सुबह बाबूजी की कविताएं पढ़ना पसंद करते है: Big B
महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें रोजाना सुबह अपने दिवंगत पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं पढ़ना बेहद पसंद है। इससे उन्हें जिंदगी की कठिनाइयों से निपटने की शक्ति मिलती है। अमिताभ ने शनिवार को 'जन गीता' पढ़ी। यह उत्तरी भारतीय अवधी की भगवद गीता का काव्य है। आगे पढ़े
सलमान खान बने बाईक स्टंट इवेंट का हिस्सा, जमकर की मस्ती
सुपरस्टार सलमान खान ने एक बाइक स्टंट इवेंट में शिरकत की और बाईक भी चलाई, जिससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए। सलमान सुजुकी गिक्सर डे कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां चर्चित स्टंट आर्टिस्ट अरास गिबिजा ने बाइक पर कुछ हैरंतगेज स्टंट दिखाए। आगे पढ़े
खेल की खबरें
इटली ओपन: फाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स
सेरेना विलियम्स ने शनिवार को रोमानिया की इरीना कामेलिया बेगू पर 6-4, 6-1 से जीत हासिल कर इटली के फाइनल में कदम रखा। रविवार को फाइनल मुकाबले में अमेरिका की इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी का सामना हमवतन खिलाड़ी मेडिसन कीज से होगा। आगे पढ़े
थॉमस कप: भारत पहले ग्रुप मैच में थाईलैंड से हारा
भारत को थॉमस कप फाइनल्स -2016 के अपने पहले ग्रुप मैच में रविवार को हार मिली। भारतीयच पुरुषों को थाईलैंड ने 3-2 से हराया। भारत को टीम चैम्पियनशिप के ग्रुप-बी के इस मैच की पहली भिंडत में ही हार मिली। जय जयराम एकल मैच में तानोंगसाक एस. के हाथों 16-21, 21-12, 14-21 से हार गए। आगे पढ़े