1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

16 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 07:26 pm IST,  Updated : May 16, 2016 07:27 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV - India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

इंडिया टीवी संवाद: UPA की तुलना में अच्छे दिन आ गए हैं- जेटली

आज मोदी सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। आज से ठीक दो साल पहले यानि सोलह मई 2014 को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिला था। आगे पढ़े

26 मई से पहले देश के सामने होगी नई शिक्षा नीति: स्मृति ईरानी

देश की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज इंडिया टीवी के मेगा कान्क्लेव शो संवाद के माध्यम से बताया कि मोदी सरकार 26 मई से पहले देश को नई शिक्षा नीति की सौगात दे देगी। आघे पढ़े

पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए तैयार नीतीश कुमार

सीवान में हिन्दुस्तान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में किसी तरह की कोताही नहीं की जा रही। बिहार में कानून का राज है और रहेगा। आगे पढ़े

आदित्य हत्याकांड: रॉकी यादव के चचेरे भाई टेनी यादव ने किया सरेंडर

बिहार के गया जिला की एक अदालत में आदित्य कुमार सचदेवा (19) की हत्या मामले में अब तक फरार रहे एक अन्य आरोपी टेनी यादव ने आज आत्मसमर्पण कर दिया। आगे पढ़े

राहुल ने ट्वीट कर की PM मोदी की तारीफ, वायरल हुआ पोस्ट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्वर्गीय नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन के पुत्र तथा टीवी की जानी-मानी शख्सियत राहुल महाजन ने रविवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक पोस्ट किया, जो लगभग तुरंत ही वायरल हो गया, क्योंकि अब से पहले राहुल ने खुद को राजनीति से दूर रखा था, और अब उनके इस ट्वीट के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

पाक मैनेजर पर नौकरी ढूंढ़ रही भारतीय महिला से छेड़छाड़ का आरोप

संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी ढूंढ रही 19 साल की एक भारतीय महिला को नौकरी देने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने का एक पाकिस्तानी प्रबंधक पर आरोप लगा है। मीडिया में आई एक खबर में यह बताया गया है। आगे पढ़े

ओबामा ने मुस्लिमों और सीमा से जुड़ी ट्रंप की नीतियों की आलोचना की

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की मुस्लिमों का अमेरिका में प्रवेश प्रतिबंधित करने और अमेरिका और अन्य देशों के बीच दीवारें बनाने से जुड़ी योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा है कि सबसे बड़ी चुनौतियों को अलग-थलग रहकर नहीं सुलझाया जा सकता। आगे पढ़े

अफग़ान शांति पर चर्चा पाकिस्तान में होगी, चार देश लेंगे भाग

अमेरिका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन अफगान तालिबान के साथ शांति समझौते पर बातचीत की खातिर रूपरेखा पर चर्चा के लिए इस सप्ताह इस्लामाबाद में बैठक करेंगे। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

माल्या को वापस लाने के लिए एजेंसियां हर तरह का कदम उठायेंगी: जेटली

किंगफिशर एयरलाइन्स के मालिक और शराब कारोबारी विजय माल्या को भारत भेजने से ब्रिटेन के इंकार के बीच वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जांच एजेंसियां उन्हें वापस लाने के लिए हर तरह का कदम उठाएगी। आगे पढ़े

कच्चे तेल की कीमतें 2016 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंची, एक बार फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 2016 के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। अमेरिका में घटते रिग्स की संख्या और चीन में तेजी से बढ़ रहे रिफाइनरी प्रोसेसिंग के कारण कीमतों में उबाल देखने को मिल रही है। आगे पढ़े

मांग बढ़ने से चालू खाते का घाटा 2016-17 में जीडीपी का 1.6 फीसदी रहेगा: नोमुरा

बेहतर मानसून तथा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के मद्देनजर घरेलू मांग बढ़ने से देश का चालू खाते का घाटा GDP मौजूदा वित्त वर्ष में बढ़कर 1.6 फीसदी हो सकता है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

अभिनय की किस विधा में ऐश्वर्या से आगे हैं अभिषेक, जानिए

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सरबजीत’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनके अभिनेता पति अभिषेक बच्चन भी अपनी फिल्म ‘हाउसफुल-3’ का प्रचार कर रहे हैं। आगे पढ़े

आखिर सलमान खान को क्यों हैं सायरा बानो की नातिन में इतनी दिलचस्पी

बॉलीवुड दबंग सलमान खान सिनेमाजगत में कई सितारों के गॉडफादर रहे हैं। अब काफी वक्त से उनकी नजर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा सायरा बानो की नातिन सायेशा सहगल पर है। आगे पढ़े

खेल की खबरें

उबेर कप: भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया

भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए आज यहां उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में आस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंद दिया। आगे पढ़े

कैंसर से जूझने वाले बच्चे से युवराज ने कहा दोबारा छह छक्के लगाउंगा

कैंसर को मात देने वाले और विश्व कप 2011 में भारत की जीत के हीरो युवराज सिंह ने यहां बातचीत के दौरान इस खतरनाक बीमारी से जूझ चुके 17 बच्चों को विशेष टिप्स दिए। आगे पढ़े

IPL: यूसुफ ने सफलता का श्रेय सहयोगी स्टाफ को दिया

रायल चैलेंजर्स बेंगलूर पिछले मैच में बड़ी जीत से भले ही बढ़े आत्मविश्वास के साथ यहां पहुंची है लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान ने रविवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में सोमवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत