राष्ट्रीय खबरें-
असम में पहली बार बीजेपी की सरकार, सर्बानंद सोनोवाल ने ली CM पद की शपथ
असम में सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने दस मंत्रियों के साथ शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। सोनोवाल के बाद हिमंता बिस्वा शर्मा समेत 10 और मंत्रियों ने शपथ थी। आगे पढ़ें.
दिल्ली: पटना से आ रही एयर एंबुलेंस की नजफगढ़ में क्रैश लैंडिंग, 2 घायल
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एयर एंबुलेंस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें 7 लोग सवार थे, जिसमें 2 लोग घायल हुए है। दिल्ली पुलिस के अनुसार अलकेमिस्ट एयरलाइंस का चार्टर्ड विमान पटना से आ रहा था। आगे पढ़ें.
NEET के दायरे में आयेंगे सभी निजी मेडिकल कॉलेज: नड्डा
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने आज कहा कि सभी निजी मेडिकल कालेज साझा प्रवेश परीक्षा एनईईटी के दायरे में आयेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिये जिसमें राज्य बोर्ड को एक साल के लिए एनईईटी से बाहर करने की बात कही गई है। आगे पढ़ें.
स्मार्ट सिटी के लिए 13 और शहरों का हुआ चयन, रांची-भागलपुर भी शामिल
शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दिल्ली में 13 नए शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया। इन 13 शहरों को फास्ट ट्रैक कंपीटीशन के जरिए चुना गया है। इन शहरों में चंडीगढ़, रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, रांची, फरीदाबाद, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, अगरतला, लखनऊ, वारंगल, धर्मशाला के नाम शामिल हैं। आगे पढ़ें.
मुस्लिम समुदाय आईएस को देश में नहीं पनपने देगा : राजनाथ
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत को कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कोई खतरा नहीं है, क्योंकि मुस्लिम समुदाय आईएस के खिलाफ है। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
अपने नेपाल रेल संपर्क को भारत तक ले जाना चाहता है चीन: मीडिया
तिब्बत के रास्ते सड़क और रेल नेटवर्क को नेपाल तक पहुंचाने के प्रस्ताव के जरिए अपना अपना दबदबा बढ़ा चुके चीन ने उस रेल संपर्क का विस्तार बिहार तक पहुंचाने की इच्छा जताई है। चीन के सरकारी समाचार माध्यमों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आगे पढ़ें.
1400 किमी. लंबी सड़क से और नज़दीक आएंगे भारत, थाइलैंड, म्यांमार
भारत, थाइलैंड और म्यांमार 1,400 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर काम कर रहे हैं। इस राजमार्ग से दशकों में पहली बार भारत को जमीन के रास्ते दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ा जा सकेगा। इससे तीनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जा सकेगा। आगे पढ़ें.
सीरिया धमाकों में 148 से ज्यादा की मौत, IS ने ली जिम्मेदारी
सीरिया में सरकार के प्रभाव वाले दो इलाकों में सोमवार को हुए बम विस्फोटों में 148 से अधिक लोग मारे गए। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
भारत में महिलाओं का वेतन पुरुषों के मुकाबले 19% कम
भारत में महिलाओं को मिलने वाला वेतन पुरुषों के मुकाबले औसतन 18.8 फीसदी कम है। यह अंतर वैश्विक औसत से कहीं ज्यादा है और इसका कारण ऊंचे वेतन वाली नौकरियों और इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी कम होना है। यह बात कोर्न फेरी हे समूह की एक रिपोर्ट से सामने आई है। आगे पढ़ें.
भारत में हर साल होते हैं 5 लाख रोड एक्सीडेंट, इकोनॉमी को होता है 55,000 करोड़ रुपए का नुकसान
भारत में प्रत्येक चार मिनट में एक आदमी की मौत होती है और इसकी वजह है रोड एक्सीडेंट। यहां हर साल 5 लाख रोड एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें से 150,000 लोगों की मौत अत्याधिक स्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाना और अन्य इसी प्रकार की वजह से होने वाले रोड एक्सीडेंट के कारण होती है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक रोड एक्सीडेंट से हर साल भारत की इकोनॉमी को जीडीपी में 3 फीसदी (55,000 करोड़ रुपए या 8.2 अरब डॉलर) का नुकसान होता है। आगे पढ़ें.
देश में हर तीसरा ATM नहीं करता है काम
भारत में हर तीसरी ATM मशीन काम नहीं करती है। यह किसी और का नहीं बल्कि स्वयं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का कहना है। इससे सरकार के सामने ग्रामीण भारत में रहने वाले करोड़ों गरीब लोगों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने के रास्ते में चुनौती खड़ी होती है। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
गांधी फैमिली का विरोध करना पड़ा महंगा, कांग्रेस वर्कर्स ने शौचालय का नाम रखा ऋषि कपूर टॉयलेट
अभिनेता ऋषि कपूर को गांधी फैमिली पर निशाना साधना महंगा पड़ गया। गांधी फैमिली के खिलाफ बोलने पर ऋषि कपूर से कांग्रेस वर्कर्स इन दिनों काफी नाराज हैं और इसका बदला उन्होंने कुछ अजीब ढंग से अभिनेता से लिया है। कांग्रेस वर्कर्स ने सुलभ शौचालय का नाम बदलकर ऋषि कपूर पब्लिक टॉयलेट कर दिया। उन्होंने टॉयलेट के बाहर एक बोर्ड टांग दिया। हालांकि ऋषि कपूर की तरफ से इस घटना पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
इस बॉलीवुड हस्ती ने रणदीप को बताया सबसे प्रतिभाशाली हीरो
उमंग कुमार के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप हुड्डा के अभिनय की काफी सराहना की गई है। उन्होंने इस फिल्म के काफी मेहनत की थी। आगे पढ़ें.
शादी के बारे में कल्कि ने कही ये दिलचस्प बात
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वेटिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रचार के दौरन ही वह टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार' पर भी जा पहुंची हैं। यहां उनके साथ सह-कलाकार नसीरुद्दीन शाह भी नजर आए। कल्कि शो पर काफी बातें कीं। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
IPL: आज होगी कोहली और रैना की कप्तानी की असली परीक्षा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात लायंस मैच जीतकर फ़ाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी हालंकि हारने के बावजूद उस टीम को फ़ाइनल में जगह बनाने का एक और मौक़ा मिलेगा जहां उसे एलिमिनेटर में जीत हासिल करने वाली टीम से फिर लोहा लेना पड़ेगा। लगातार चार जीत हासिल कर विराट कोहली की बेंगलोर टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि पहली बार खेल रही सुरेश रैना की गुजरात लायंस टीम टॉप पर है। आगे पढ़ें.
फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर बर्खास्त
फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय एक आतंरिक जांच में काटनर के 'रोजगार अनुबंध में प्रत्ययी या विश्वास संबंधी जिम्मेदारियों में उल्लंघन का खुलासा होने के बाद लिया गया है।' आगे पढ़ें.
फ्रेंच ओपन: पहले दौर में मुश्किल से जीते वावरिंका
मौजूदा विजेता स्टानसिलास वावरिंका ने सोमवार को फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में वापसी करते हुए लुकास रोसोल को मात दी। वावरिंका ने रोसोल को 4-6, 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। रोसोल ने वावरिंका को रोलां गैरो में पहले सेट में मात देकर पीछे धकेल दिया, लेकिन वावरिका ने वापसी करते हुए तीन घंटे और 11 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। आगे पढ़ें.