1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

13 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 08:06 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 08:07 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

ALLAHABAD से PM मोदी: माया और मुलायम के बीच कॉन्ट्रैक्ट है

इलाहाबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन लोगों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने अद्भुत काम किया है। आगे पढ़े

राजस्थान: जोधपुर में एयरफोर्स का लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश, पायलट घायल

राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 विमान क्रैश हो गया है। ये लड़ाकू विमान जोधपुर के रिहायशी इलाके में एक कार के ऊपर गिरा है। आगे पढ़े

भविष्य भाजपा का है, कांग्रेस के सितारे गर्दिश में: गडकरी

भाजपा ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि भविष्य उसका है और उसके सितारे पूर्व और दक्षिण भारत समेत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं जबकि कांग्रेस पराभव की ओर है और उसे अपने अस्तित्व के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ समझौता करना पड़ रहा है। आगे पढ़े

जंग से बोले केजरीवाल, मोदी आपको उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार की विकास की नीतियों को रोकने, बिना किसी सबूत के भ्रष्टाचार का आरोप लगाने तथा उनकी योजनाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी जांच को लेकर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर तंज कसा। आगे पढ़े

कमलनाथ को दंगों में भूमिका के लिए कांग्रेस दे रही पुरस्कार: आप

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले कमलनाथ को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाकर 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार दे रही है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

सरताज अजीज बोले, NSG में पाक की दावेदारी भारत से ज्यादा मजबूत

पाकिस्तान के विदेश मामलों के शीर्ष सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, अगर 48 देशों का परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG) परमाणु अप्रसार संधि के देशों को लेकर समान मानदंड रखे तो एनएसजी सदस्यता को लेकर भारत के मुकाबले पाकिस्तान की दावेदारी ज्यादा मजबूत है। आगे पढ़े

गे प्राइड परेड पर हमला करना चाहता था हथियारबंद व्यक्ति: Police

बीते रविवार ऑरलैंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कार में हथियारों का जखीरा और बम बनाने वाली सामग्री रखी थी। आगे पढ़े

ऑरलैंडो हमला: ईरानी इस्लामिक विद्वान ने कहा गे के लिए मौत ही सज़ा है

अमेरिका के ऑरलैंडो के गे नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई और 53 घायल हुए हैं जिसकी सारी दुनिया में निंदा की जा रही है वही ऑरलैंडो की एक मस्जिद में एक ''इस्लामिक विद्वान'' ने कहा है कि गे की सज़ा मौत ही है और इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नही है। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

LinkedIn को खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट, 26.3 अरब डॉलर में होगी डील

दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नॉलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल सोशल वेबसाइट लिंक्ड इन को खरीदने की तैयारी में है। कंपनी लिंक्ड इन को 26.3 अरब डॉलर में खरीदेगी और लिंक्डइन के प्रत्येक शेयर का मूल्य 196 डॉलर होगा। आगे पढ़े

एयर एशिया ने शुरू की बिग सेल, 899 रुपए में डोमेस्टिक और 3,399 रुपए में इंटरनेशनल हवाई टिकट पाने का मौका

सस्ती एयरलाइन कंपनी एयरएशिया घरेलू और इंटरनेशनल उड़ान के लिए ‘बिग सेल ऑफर’ लेकर आई है। इसके तहत आप घरेलू रूट पर 899 रुपए में हवाई सफर कर सकते हैं। आगे पढ़े

वेंडर्स और ग्राहकों की पहली पसंद बने अमेजन और फ्लिपकार्ट, 20 फीसदी लोग स्नैपडील से करते हैं खरीदारी

एक रिपोर्ट के अनुसार अमेजन के बाद फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ई-कॉमर्स वेबसाइट में सबसे पसंदीदा मंच हैं जिन्हें वेंडर्स सबसे अधिक पसंद करते हैं। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

Udta Punjab: फिल्म में सिर्फ 1 कट, 48 घंटे में मिलेगा दूसरा सर्टिफिकेट

बंबई हाईकोर्ट के ताजा फैसले के मुताबिक अब अभिषेक चौबे की फिल्म 'उड़ता पंजाब'  में सिर्फ एक कट होगा। वहीं कोर्ट ने सेंसर बोर्ड (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) को यह आदेश भी दिया है कि वो फिल्म को 48 घंटे के भीतर नया सर्टिफिकेट भी दे दे। आगे पढ़े

करिश्मा-संजय हुए अलग, तलाक की रस्म हुई पूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। शादी के कुछ वक्त बाद से इन दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आगे पढ़े

खेल की खबरें

हरारे वनडे: टीम इंडिया की 8 विकेट से जीत, सीरीज पर भी कब्ज़ा

युजवेन्द्र चहल (25 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर सोमवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आगे पढ़े

आपके जैसी आक्रामकता पाना चाहती हूं: साइना ने कोहली से कहा

सिडनी में आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज खिताब जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा कि वह भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली की तरह आक्रामक बनना चाहती हैं। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत