1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कमलनाथ को दंगों में भूमिका के लिए कांग्रेस दे रही पुरस्कार: आप

कमलनाथ को दंगों में भूमिका के लिए कांग्रेस दे रही पुरस्कार: आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 05:45 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 05:45 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले कमलनाथ को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाकर 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार दे रही है।

AAP
- India TV Hindi
AAP

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले कमलनाथ को पंजाब में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाकर 1984 के सिख विरोधी दंगों में उनकी भूमिका के लिए पुरस्कार दे रही है। आप नेता और वरिष्ठ वकील एच.एस. फुल्का ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कांग्रेस कमलनाथ को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदेश का पालन करने के बदले पुरस्कृत कर रही है।"

31 अक्टूबर को 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद सिखों के खिलाफ हिंसा भड़क उठी थी। नानावती आयोग के निष्कर्षो और अखबारों की खबरों का उल्लेख करते हुए फुल्का ने कहा, "सिखों के खिलाफ 1984 की हिंसा में कमलनाथ का नाम बार-बार आया है। वे उन्हें क्लीनचिट कैसे दे सकते हैं?"

फुल्का ने कहा, "खबरों से साफ पता चलता है कि कमलनाथ गुरुद्वारा रकाबगंज के बाहर जमा उपद्रवियों में मौजूद थे। वह वहां क्या कर रहे थे? यदि वह गुरुद्वारे की रक्षा करने पहुंचे थे तो उन्होंने वहां पीड़ित सिखों की मदद क्यों नहीं की जब उन्हें जिंदा जलाया जा रहा था और उनमें से तीन चिकित्सकीय मदद के लिए गुहार लगा रहे थे?" कांग्रेस नेता कमलनाथ का कहना है कि वह नानावती आयोग के सभी आरोपों से मुक्त हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत