राष्ट्रीय खबरें
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डिफेंस और एविएशन में 100% FDI को मंजूरी
केंद्र सरकार ने कई सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। नए नियम के तहत डिफेंस, एशिवएशन, फूड ई-कॉमर्स में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी मिल गई है। आगे पढ़ें
बिजली वितरण कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर सकती है आप सरकार
दिल्ली सरकार बीएसईएस बिजली वितरण कंपनियों की निराशाजनक प्रदर्शन के कारण उनके लाइसेंस रद्द करने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने कहा, लगातार चेतावनियों के बावजूद उनके प्रदर्शन में सुधार निराशाजनक ही रहने की वजह से सरकार उनके लाइसेंस रद्द करने पर विचार कर रही है। आगे पढ़ें
महेश गिरी के समर्थन में आए स्वामी, कहा- माफी मांगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर महेश गिरि द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होते हुए भाजपा के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज मांग की कि यदि अरविंद केजरीवाल पार्टी के सांसद पर एनडीएमसी के एक अधिकारी की हाल में हुई हत्या से जुड़े आरोप लगाने को लेकर उनसे माफी मांगने से इंकार करते हैं तो दिल्ली की सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए। आगे पढ़ें
बिहार टॉपर्स घोटाला: आरोपी बच्चा राय पर हथियार कानून के तहत केस दर्ज
बारहवीं क्लास टापर्स घोटाले को लेकर विवादों के केंद्र में रहे वैशाली जिले के विशुन राय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय के कार्यालय से हथियार बरामद होने के एक दिन बाद उन पर हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें
मुंबई: बैट्री बॉक्स की चोरी से लोकल रेल सेवा चरमराई, यात्री बेहाल
पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय रेल सेवा आज सुबह एक बैट्री बॉक्स की चोरी के कारण ठप्प हो गई, जिसकी वजह से व्यस्त समय में लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
NSG बैठक के एजेंडे में भारत की सदस्यता का मुद्दा शामिल नहीं: चीन
चीन ने आज कहा कि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में देशों को शामिल करने को लेकर सदस्यों में मतभेद बना हुआ है और दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में इस सप्ताह होने वाली एनएसजी की बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा शामिल भी नहीं है। आगे पढ़ें
काबुल में तालिबान के आत्मघाती हमले में 14 नेपाली सुरक्षाकर्मी मारे गए
तालिबान के एक आत्मघाती बम हमलावर ने काबुल में एक मिनीबस को निशाना बनाकर इसमें सवार 14 नेपाली सुरक्षाकर्मियों को मार डाला। वाशिंगटन द्वारा अमेरिकी सेना की ओर से चरमपंथियों पर हमला करने के अधिकार को विस्तार दिए जाने के बाद से यह पहला ऐसा हमला है, जिसकी जिम्मेदारी ली गई है। आगे पढ़ें
ISIS का नया वीडियो जारी, उमर मतीन की तारीफ हुई
आतंकी समूह ISIS द्वारा जारी एक नए वीडियो में कथित अमेरिकी लड़ाका ओरलैंडो के एक गे नाइटक्लब पर गोलीबारी करने वाले मतीन की तरीफ करता दिख रहा है और अमेरिका पर और हमले करने का आह्वान कर रहा है। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें
मुंबई-अहमदाबाद के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी, 2 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर!
मुंबई-अहमदाबाद के बाद दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी। इसके बाद दिल्ली से वाराणसी की 782 किलोमीटर की दूरी महज दो घंटे 40 मिनट में यात्री तय कर सकेंगे। अभी इस सफर के लिए अलग-अलग ट्रेनें 10 से 14 घंटे का वक्त लेती हैं। आगे पढ़ें
सरकार ने एफडीआई नियमों में किए बड़े बदलाव, डिफेंस, एविएशन और फूड ई-कॉमर्स में 100 फीसदी निवेश को दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने कई सेक्टर में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (एफडीआई) नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। नए नियम के तहत डिफेंस, एशिवएशन, फूड ई-कॉमर्स में 100 फीसदी एफडीआई को मंजूरी मिल गई है। आगे पढ़ें
नए RBI गवर्नर की घोषणा शीघ्र, राजन के उत्तराधिकारी के चयन के लिए कोई खोज समिति नहीं
सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए गवर्नर के नाम की घोषणा पर्याप्त समय रहते करेगी और निवर्तमान गवर्नर रघुराम राजन के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर कोई सर्च कमेटी नहीं बनाई जाएगी। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें
बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में साथ नजर आए सलमान-कैटरीना
कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शाहरख खान, सलमान खान और कैटरीना कैफ सहित मायानगरी की कई सारी हस्तियां शामिल हुईं। इस इफ्तार पार्टी का आयोजन कल रात उपनगरीय बांद्रा के एक पांच सितारा होटल में किया गया था। आगे पढ़ें
सुशांत संग अफेयर की खबरों पर भड़क पड़ीं कृति, जानिए क्या कहा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत और अंकित लोखंड़े के अलग होने के बाद पिछले कुछ दिनों से सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ जुडने लगा था। इन दोनों ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आगे पढ़ें
पुलकित ने बताया ‘सनम रे’ और ‘जुनूनियत’ में अंतर
पुलकित सम्राट और यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘जुनूनियत’ में नजर आने वाले हैं। साथ में दोनों की यह दूसरी फिल्म है। यह दोनों फिल्म 'सनम रे' से दर्शकों को दीवाना बना चुके हैं। फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे पुलकित सम्राट ने बातचीत में फिल्म से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
हरारे T-20: भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा
भारतीय क्रिकेट टीम ने आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे T-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। हरारे में ही शनिवार को हुए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को दो रनों से चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी। आगे पढ़ें
हंगरी, बेल्जियम, पुर्तगाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुर
यूरोपीय फुटबाल महासंघ (यूईएफए) ने कहा कि उसने हंगरी, बेल्जियम और पुर्तगाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। यूईएफए ने शनिवार को यूरो 2016 के तीन मुकाबलों में दर्शकों की भीड़ के बीच हुई परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई शुरू की। आगे पढ़ें
यूरो 2016: फ्रांस ग्रुप में शीर्ष पर, अल्बानिया की एतिहासिक जीत
यूरो 2016 फुटबाल चैंपिनशिप के मेजबान फ्रांस ने रविवार को लिली में स्विट्जरलैंड के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि विरोधी टीम भी इस फुटबाल चैम्पियनशिप के नाकआउट में जगह बनाने सफल रही। आगे पढ़ें