1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. WB: जज्बे को सलाम, 53 साल के एक कैदी ने पास की 10वीं की परीक्षा

WB: जज्बे को सलाम, 53 साल के एक कैदी ने पास की 10वीं की परीक्षा

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 03:29 pm IST,  Updated : May 12, 2016 04:47 pm IST

मलाकर की उम्र अब 53 वर्ष हो चुकी है। उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 29 कैदियों में से एक हैं।

prisoner- India TV Hindi
prisoner

कोलकाता: सीखने की कोई उम्र नहीं होती और न ही जेल में रहकर सीखना बाधित होता है। लगभग आठ साल पहले अनपढ़ भोला मलाकर ने जब जेल में कदम रखा तो उन्हें खुद इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वह माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे।

मलाकर की उम्र अब 53 वर्ष हो चुकी है। उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह पश्चिम बंगाल में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 29 कैदियों में से एक हैं। परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए।

अलीपुर केंद्रीय कारा में लगभग आठ साल पहले आए अनपढ़ मालाकर ने जेल की चारदीवारी के भीतर पढ़ना शुरू किया। जेल अधीक्षक डी.चक्रबर्ती ने कहा, "मालाकर राज्य में कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में शायद सबसे अधिक उम्र का है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर आप कुछ सीखना चाहते हो तो उम्र मायने नहीं रखती।"

मालाकर के जेल साथी शेख खेरूल ने भी कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। चक्रबर्ती ने कहा, "अलीपुर कारा के सभी तीनों कैदियों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की है।" गौरतलब है कि कुल 30 कैदियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 20 दोषी ठहराए गए और 10 विचाराधीन कैदी हैं। लेकिन इनमें से एक कक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत