1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2017 04:07 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 04:07 pm IST

भारत ने गुरुवार को ओडिशा में अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण सुबह 9.12 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच पैड नंबर-4 से किया

Agni- India TV Hindi
Agni

भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को ओडिशा में अब्दुल कलाम द्वीप से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण सुबह 9.12 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज के लांच पैड नंबर-4 से किया गया। भारतीय सेना की विशेष इकाई सामरिक बल कमान ने डीआरडीओ के सहयोग ने इसका परीक्षण किया।

​अग्नि-3 की मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर से अधिक है और यह 1.5 टन वजनी पारंपरिक और परमाणु विस्फोटकों का वहन करने में सक्षम है। मिसाइल द्वि-स्तरीय ठोस प्रणोदक इंजन से युक्त है। इसकी लंबाई 17 मीटर, व्यास दो मीटर और वजन लगभग 2,200 किलोग्राम है। इसे जून 2011 में सेना के बेड़े में शामिल किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत