1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी शामिल हुआ यू ट्यूब के एलीट क्लब में

इंडिया टीवी शामिल हुआ यू ट्यूब के एलीट क्लब में

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2017 05:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2017 07:54 pm IST

देश का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी यू ट्यूब के 1 मिलियन सबस्क्राइबर क्लब में शामिल हो गया है। यू ट्यूब की सीईओ सुसान वोजसिस्की ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए...

India TV- India TV Hindi
India TV

नई दिल्ली: देश का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी यू ट्यूब के 1 मिलियन सबस्क्राइबर क्लब में शामिल हो गया है। यू ट्यूब की सीईओ सुसान वोजसिस्की ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए इंडिया टीवी को बधाई दी और 'गोल्ड प्ले' बटन दिया। यू ट्यूब पर अभी इंडिया टीवी के लगभग 13 लाख ग्राहक हैं।

​चैनल को लिखे पत्र में यू ट्यूब की CEO ने कहा, "हम जानते हैं कि लाखों लोगों की जिंदगी को छूना अपने आप में एक ईनाम है, लेकिन आपने जो किया है उस पर हमें गर्व है। हम आशा करते हैं कि आप सम्मान के तौर पर हमारा गोल्ड प्ले बटन स्वीकार करेंगे।" 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया टीवी इसी तरह से आगे बढ़ता हुआ नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

आगे उन्होंने कहा, "आपके ट्रेक रिकॉर्ड को देखकर हमें लगता है कि आप जल्द ही 10 मिलियन क्लब में शामिल हो जाएंगे।"

इंडिया टीवी अन्य सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। फ़ेसबुक पर 60 लाख से भी ज्यादा लोग इंडिया टीवी को पसंद करते हैं और ट्विटर पर 2.68 लाख फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत