1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जिओ ऑफर्स के ऐलान के दौरान मुकेश अंबानी ने दी नोटबंदी के लिए पीएम मोदी को बधाई

जिओ ऑफर्स के ऐलान के दौरान मुकेश अंबानी ने दी नोटबंदी के लिए पीएम मोदी को बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 04:23 pm IST

अंबानी ने नवी मुंबई स्थित आरआईएल के कार्यालय में शेयरधारकों से कहा, "यह फैसला लोगों की सोच बदलने में एक महत्वपूर्ण कदम है। देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।"

mukesh ambani- India TV Hindi
mukesh ambani

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी जियो यूजर्स को बहुत बड़ा तोहफा दिया। अब जियो सिम से 31 मार्च तक सभी चीजदें फ्री में इस्तेमाल तकर सकते है। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी से पीएम मोदी को नोटबंदी के लिए बधाई दी और कहा कि यह डिजिटल सक्षम, सर्वोत्तम नकदी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया सबसे मजबूत कदम है।

ये भी पढ़े-

अंबानी ने नवी मुंबई स्थित आरआईएल के कार्यालय में शेयरधारकों से कहा, "यह फैसला लोगों की सोच बदलने में एक महत्वपूर्ण कदम है। देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।"

उन्होंने कहा, "इससे हर स्तर पर जबावदेही बढ़ेगी। इस बदलाव से आम आदमी को सबसे ज्यादा फायदा होगा। हर आदमी के हाथ में एक डिजिटल एटीएम होगा, जिसे वे जब चाहें, जहां चाहें प्रयोग कर सकेंगे।"

नोटबंदी को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए अंबानी ने कहा, "इस एक कदम से सारा अनुत्पादक पैसा उत्पादक उपयोग में आ गया। इससे क्रेडिट के प्रवाह में तेजी आएगी और वैध क्रेडिट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे आर्थिक रफ्तार बढ़ेगी।"

उन्होंने कहा, "डिजिलटीकरण से कम दर पर अधिक ऋण आवंटित किए जा सकेंगे। इससे किसानों, छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और दैनिक मजदूरों को कर्ज मिल सकेगा।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत