मुंबई: इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली एक उड़ान का आपात निकासी द्वार खोलने पर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। आपात निकासी खोलने से सह यात्री जख्मी हो गया था।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एयरपोर्ट थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर अल्का मानदावे ने कहा कि अक्षय रमेश कुमार मोहन (31) को एयरपोर्ट पुलिस ने 15,000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया क्योंकि यह जमानती अपराध है। घटना कल तब हुई जब उड़ान चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी।
एयरलाइन के मुताबिक, एक यात्री सीट नंबर 12सी पर बैठा था उसने अचानक से आपात निकासी द्वार को खोल दिया, इसके कारण एक सह यात्री जख्मी हो गया। अक्षय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और विमान नियम 1937 के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।