1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवान शहीद

 Written By: IANS
 Published : Oct 27, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 07:59 pm IST

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।

Army- India TV Hindi
Army Image Source : PTI

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सेना के श्रीनगर-मुख्यालय 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, "तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह और सैनिकों के साथ संघर्ष में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया।"

अभियान अभी भी चल रहा है और घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत