1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, नागरिक की मौत

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका, नागरिक की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 09:12 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

Kashmir- India TV Hindi
Kashmir Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से 31 किलोमीटर दूर जिले के मुरम चौक पर कानून व्यवस्था के लिए तैनात सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है। नागरिक की पहचान मोहम्मद अयूब वानी के रूप में हुई है। इस हमले में सीआरपीएफ कांस्टेबल दलजीत किरण घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है और आतंकवादियों की तलाश के अभियान शुरू किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत