1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JEE Main Exam Result 2017: घोषित हुए परीक्षा परिणाम, यहां देखें

JEE Main Exam Result 2017: घोषित हुए परीक्षा परिणाम, यहां देखें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2017 03:15 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 03:30 pm IST

CBSE ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2017 का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। JEE मेन में सफल 2 लाख 20 हजार अभ्यर्थी ऑल इंडिया रैंक के आधार पर JEE अडवांस में शामिल होंगे।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

नई दिल्ली: CBSE ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2017 का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। JEE मेन में सफल 2 लाख 20 हजार अभ्यर्थी ऑल इंडिया रैंक के आधार पर JEE अडवांस में शामिल होंगे। खास बात यह है कि CBSE ने पहली बार JEE मेन रिजल्ट में ही स्कोर व रैंक भी जारी किया है। इस परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

देश भर के NIT, IIT और अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में B.Tech./BE/B.Arch कोर्सेज में ऐडमिशन के लिए JEE मेन परीक्षा आयोजित की जाती है। इसके अलावा देश के कई निजी संस्थान भी JEE मेन रिजल्ट का स्कोर स्वीकार करते हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से करवाया गई थी। ऑफलाइन माध्यम की परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल 2017 को करवाया गया था, जबकि कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को आयोजित किया गया था।

इसी के साथ JEE मेन 2017 के पेपर 1 में पॉजिटिव मार्क्स पाने वाले टॉप 2.20 लाख छात्र देशभर के टॉप इंजिनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE अडवांस की परीक्षा के लिए आवेदन भरेंगे। JEE अडवांस में आवदेन के लिए 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन हो जाएगी, जो 2 मई शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि लेट फीस के साथ छात्र 4 मई को शाम 5 बजे तक भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें JEE 2017 मेन का रिजल्ट:

- JEE मेन 2017 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं

- होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें जो आपको रिजल्ट पेज पर ले जाएगा।
- दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी जानकारी भरें और ‘submit’ पर क्लिक करें
- अपने रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत