फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक लेडी रिपोर्टर पूजा तिवारी की मौत पुलिस के लिए मिस्ट्री बन गई है। पूजा अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहती थीं और रविवार रात वहीं से संदिग्ध हालात में गिरकर उनकी मौत हो गई। अभी तक की तफ्तीश में पूजा की मौत खुदकुशी लग रही है क्योंकि वो पिछले कुछ वक्त से बेहद डिप्रेशन में थीं।
दरअसल पूजा ने कुछ दिनों पहले कुछ डॉक्टर्स के खिलाफ भ्रूण हत्या का स्टिंग किया था लेकिन बाद उन्हीं डॉक्टर्स ने पूजा पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का केस दर्ज कराया था। अब पूजा की मौत के बाद 3 डॉक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कैसे हुई पूजा की मौत ?
इंदौर की रहने वाली पूजा पेशे से पत्रकार थी और शोहरत कमाने का सपना लेकर दिल्ली आई थी लेकिन रविवार रात पूजा की रहस्यमय मौत हो गई। फरीदाबाद से सेक्टर 46 के सद्भाभावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में करीब 20 दिन पहले ही पूजा की शिफ्ट हुई थी। पूजा के साथ उसका फैमिली फ्रेंड अमित भी रहता था जो कि हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास न जाने क्या हुआ कि पूजा पांचवीं मंजिल से नीचे आ गिरी और उसकी मौत हो गई।

जिस वक्त पूजा फ्लैट से नीचे गिरी उस दौरान फ्लैट में उसका दोस्त अमित और एक लड़की अमरीन भी मौजूद थी। पूजा के नीचे गिरने की खबर मिलते ही वो फौरन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन जब इस मौत की खबर पूजा के घरवालों तक पहुंची तो एक नई जानकारी सामने आई। पता चला कि एक अंग्रेजी वेब पोर्टल में इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करने वाली पूजा पिछले करीब 1 महीने से बेरोजगार थी।
उसकी कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि पूजा पर फरीदाबाद के कुछ डॉक्टरों ने ब्लैकमेल करके रुपए मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद 8 अप्रैल को पूजा और उसके एक साथी पत्रकार के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पूजा के भाई के मुताबिक उसे बेहवजह परेशान किया जा रहा था जिसकी वजह से वो बेहद परेशान थी।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-