1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 साल की लड़की बनी 12 साल के लड़के के बच्चे की मां, दोनों पर केस दर्ज

16 साल की लड़की बनी 12 साल के लड़के के बच्चे की मां, दोनों पर केस दर्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 25, 2017 08:44 am IST,  Updated : Mar 25, 2017 08:44 am IST

नई दिल्ली: महज 12 वर्ष की उम्र में केरल में एक बच्चे के पिता बनने का मामला सामने आया है। उसने 16 वर्ष की एक किशोरी से संबंध बनाए थे। लड़के पर पिछले साल नवंबर

Keral Boy Father- India TV Hindi
Keral Boy Father

नई दिल्ली: महज 12 वर्ष की उम्र में केरल में एक बच्चे के पिता बनने का मामला सामने आया है। उसने 16 वर्ष की एक किशोरी से संबंध बनाए थे। लड़के पर पिछले साल नवंबर में ही रेप का आरोप लगा लेकिन, जेनेटिक जांच के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि लड़के ने लड़की के साथ संबंध बनाए थे। इसके बाद उस किशोरी ने पिछले साल नवंबर में एक लड़की को जन्म दिया। बच्चे पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना पिछले साल फरवरी माह की है।

किशोरी ने पिछले नवंबर 2016 में केरल के एर्नाकुलम जिले के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। हालांकि पिछले हफ्ते आई डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्ची का पिता यह 12 वर्षीय बच्चा ही है।

ये भी पढ़ें

योगी को CM बनाने पर अमेरिकी अखबार ने की आलोचना, भारत की तीखी

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा 600 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला शातिर ठग
CM योगी का फरमान, 'सरकारी दफ्तरों में लगेंगे बायोमिट्रिक सिस्टम और CCTV'
'जो जुल्म हमारी कौम पर पिछली सरकार में हुआ, वह इस सरकार में नहीं होगा'
Video देखिए....लव जिहाद के सवाल पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ
अयोध्या विवाद: श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने ठुकराया बातचीत का सुझाव

यह बहुत हैरान करने वाला मामला नहीं है, लेकिन उनकी जानकारी में देश में अब तक 12 वर्ष की उम्र में पिता बनने का मामला अब तक सामने नहीं आया है। मालूम हो, आम तौर पर लड़कियों में यौवन की शुरुआत 10 से 14 वर्ष जबकि लड़कों में 12 से 16 वर्ष के बीच होती है।

इस मामले में प्रोटेक्टशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट लगाए जाने के कारण पीड़िता और आरोपी दोनों की ही पहचान उजागर नहीं की गई है। दोनों ही नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीबी रिश्तेदार हैं और पड़ोस में रहते हैं।

पुलिस ने किशोरी के बयान के बाद आरोपी बच्चे और नवजात के रक्त के नमूने लेकर डीएनए मैचिंग के लिए भेजे, जिसकी इस हफ्ते आई रिपोर्ट के बाद यह पुष्टि हो गई कि इस बच्ची का पिता 12 वर्षीय बच्चा ही है। जिस वक्त नवजात के रक्त के नमूने लिए गए, उसकी उम्र महज 18 दिन थी। पीड़िता के परिजन ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत