नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की इस हफ्ते होने वाली पाकिस्तान यात्रा में दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को यह बात कही। रिजिजू ने संसद परिसर में संवाददताओं से कहा कि गृह मंत्री दक्षेस के सम्मेलन के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। यह बहुस्तरीय बैठक है, द्विपक्षीय बातचीत नहीं है।
रिजिजू का यह जवाब ऐसे समय आया है जब जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने राजनाथ सिंह के दक्षेस के गृह मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचने पर पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।