1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए कहां दिवाली की रात उल्लुओं की दी जाती है बलि

जानिए कहां दिवाली की रात उल्लुओं की दी जाती है बलि

 Written By: IANS
 Published : Oct 29, 2016 05:35 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 05:35 pm IST

दिवाली की रात किए जाने वाले तांत्रिक और काला जादू संबंधी अनुष्ठानों के लिए उल्लू पक्षी की मांग काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है इसका पक्षी की संख्या पर असर पड़ रहा है। तांत्रिक अनुष्ठानों में उल्लुओं की बलि दी जाती है।

owl- India TV Hindi
owl

आगरा: दिवाली की रात किए जाने वाले तांत्रिक और काला जादू संबंधी अनुष्ठानों के लिए उल्लू पक्षी की मांग काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है इसका पक्षी की संख्या पर असर पड़ रहा है। तांत्रिक अनुष्ठानों में उल्लुओं की बलि दी जाती है। आगरा में वन्यजीव SOS से जुड़े एक विशेषज्ञ ने बताया कि असंख्य उल्लू शिकारियों के कारण क्रूरता का शिकार होते हैं, जो अज्ञानता और अंधविश्वास की जरूरतों को पूरा करते हैं।

​(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तंत्र मंत्र और काला जादू में संलिप्त कुछ लोग उल्लू की बलि दे देते हैं। कहा जाता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह आकलन करना मुश्किल है कि दिवाली पर कितने उल्लू अंधविश्वास के शिकार होते हैं। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इनकी संख्या अधिक होती है।

वन्यजीव SOS की सह संस्थापक गीता शेषमणि के अनुसार, "इस तरह के अंधविश्वासों से इस अनोखी वन्यजीव प्रजाति का शोषण हुआ है और जंगल में इनके अस्तित्व खतरे में पड़ गए हैं।" वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत भारतीय उल्लू प्रजातियों की बिक्री और शिकार पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

वन्यजीव SOS के अन्य सह संसथापक और इसकी शिकार विरोधी शाखा, 'फॉरेस्ट वाच' के प्रमुख कार्तिक सत्यनारयण का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद उल्लुओं की बलि दी जाती है। दिवाली से सप्ताहों पहले शिकारी बेचने और अच्छा मुनाफा कमाने के लिए उल्लू को पकड़ना शुरू कर देते हैं। उल्लू के अंग जैसे पंजे, खोपड़ियां, हड्डियां, पंख, मांस और खून भी तावीजों और पारंपरिक दवाओं में इस्तेमाल किए जाते हैं।

आगरा के एक तांत्रिक राममोहन ने कहा, "जब उल्लू की बलि दी जाती है तो लोगों को लगता है कि लक्ष्मी उनके घर में हमेशा रहेंगी, क्योकि यह पक्षी देवी का वाहन है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत