1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कहां गए जस्टिस कर्णन? पश्चिम बंगाल पुलिस चेन्नई पहुंची

कहां गए जस्टिस कर्णन? पश्चिम बंगाल पुलिस चेन्नई पहुंची

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2017 11:44 pm IST,  Updated : May 10, 2017 11:44 pm IST

न्यायालय की अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा छह महीने जेल की सजा पाए कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस.कर्णन आखिर गए कहां, यह बुधवार को पहेली बनी रही।

Justice Karnan- India TV Hindi
Justice Karnan Image Source : PTI

चेन्नई: न्यायालय की अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा छह महीने जेल की सजा पाए कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.एस.कर्णन आखिर गए कहां, यह बुधवार को पहेली बनी रही। पश्चिम बंगाल पुलिस बुधवार को चेन्नई पहुंची। चेन्नई में कुछ सूत्रों ने कहा कि वह राज्य के गेस्ट हाउस से आंध्र प्रदेश के श्रीकालाहस्ती स्थित शिव मंदिर के लिए निकले हैं।

लेकिन, यहां से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंदिर के एक अधिकारी ने टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा कि न्यायाधीश का कोई अता-पता नहीं है। अधिकारी ने कहा, "वह न तो कल और न ही आज यहां पहुंचे हैं। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि वह कल मंदिर पहुंचेंगे या नहीं।"

मंदिर के एक अन्य अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि न्यायमूर्ति कर्णन बुधवार शाम तक श्रीकालहस्ती पहुंचकर गुरुवार सुबह मंदिर में दर्शन करने वाले हैं। कोलकाता के अपने घर से निकलने के बाद न्यायमूर्ति कर्णन मंगलवार को चेन्नई गेस्ट हाउस पहुंचे। न्यायमूर्ति ने अभी आधिकारिक तौर पर कमरा नहीं छोड़ा है और उनका बिल अभी बकाया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्णन के साथ आए दो अन्य वकीलों से भी गेस्ट हाउस में उनके कमरे खाली करने को कहा गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को तत्काल न्यायमूर्ति कर्णन की गिरफ्तारी के आदेश पर अमल करने के लिए एक टीम गठित करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर भी न्यायमूर्ति कर्णन की किसी भी टिप्पणी को प्रकाशित करने पर रोक लगा दी है। उन्हें भारत के प्रधान न्यायाधीश समेत शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के मामले में अवमानना का दोषी ठहराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत