नई दिल्ली: इन्फोर्समेंट डायरैक्ट्रेट ने खुलासा किया है कि कोटक महिंद्रा बैंक के ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार ने यह कबूल कर लिया है कि उसने पहले दिल्ली की लॉ फर्म के मालिक रोहित टंडन से 35 फीसदी का कमीशन लेकर करोड़ों रूपए की ब्लैकमनी को व्हाइट में कनवर्ट कराया।
(देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
ईडी के मुताबिक पूछताछ में आशीष कुमार ने माना है कि उसने रोहित टंडन के साथ डील की थी। डील होने के बाद आशीष ने रोहित टंडन के 35 करोड़ रुपये बैंक में जमा कराए और सारी रकम की डीडी और ड्राफ्ट बना दिए। इस जालसाजी के बदले बैंक मैनेजर आशीष को रोहित टंडन ने पूरे 13 करोड़ रुपये का कमीशन दिया।
आशीष ने रोहित टंडन के पैसे एक्सचेंज कराने के लिए बिजनेसमैन राजकुमार गोयल और सीए कमल जैन की मदद ली। केजी मार्ग की ब्रांच में राजकुमार गोयल की कंपनी के नाम पर कैश जमा कराए। आशीष ने इसके बदले डीडी और ड्राफ्ट जारी किए। आशीष कुमार को ईडी ने गिरफ्तार करके बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आशीष को 2 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।
उधर बैंक ने कहा कि आशीष कुमार की गतिविधियों की जानकारी जैसे ही बैंक के बड़े अफसरों के हुई, इसकी जानकारी सरकारी एजेंसियों को दी गई। आशीष कुमार की सर्विसे खत्म कर दी गई है। आगे की जांच में भी बैंक एजेंसीज को पूरा सहयोग कर रहे हैं।