पटना: आपने चोरी, धोखाधड़ी की कई वारदातें सुनी होंगी या देखी होगी, लेकिन हम आपको आज एक ऐसी ठग से मिलाने वाले हैं जिसकी करतूतें सुन लेंगे तो हैरान रह जाएंगे। इस लेडी नटवरलाल ने ठगी के मामले में असली नटवलाल को भी पीछे छोड़ दिया है। विशाखापट्टनम में इस लेडी नटवरलाल ने एक बैंक 47 लाख का चूना लगा दिया। वो भी नकली जेवरों को गिरवी रखकर। जानिए क्या है पूरा मामला।
क्या पूरा मामला
इस वीडियो में दिख रही महिला विशाखापट्टनम की मैडम 420 है। इसी तरह आंखों के आगे अंधेरा जैसे आपके आगे छा गया। वैसा ही बैंकवालों के साथ भी हुआ है। नकली सोने के जेवरों को ये महिला असली बताकर विशाखापट्टनम की करूर वैश्य बैंक से 47 लाख रुपये ठग लिए। 2 महीने के अंदर इस मैडम-420 ने 18 बार गहने गिरवी रखकर एक या दो लाख नहीं बल्कि पूरे 47 लाख ठग लिए और इनका साथ दिया बैंक में सोने की जांच करनेवाला ये अधिकारी। जिन्होंने इस नकली सोने के जेवरों को असली बताया।
- Video: बनाना हैं अपने हाथों के नाखूनों को खूबसूरत, तो लगाएं यह नेल आर्ट
- Video: सावधान! ऐसे होता हैं आपकी सेहत से खिलवाड़
ऐसे हुआ महिला पर शक
महिला के बार-बार आने पर बैंक की ऑडिट टीम को शक़ हो गया। इसने पुलिस को खबर की और फिर पुलिस ने इसके बाद 300 ग्राम सोने के नकली जेवरात, आधा किलो चांदी और 4 लाख 68 हजार रुपये बरामद कर लिए है। महिला ठग और बैंक का जांच अधिकारी दोनों पुलिस के शिकंजे में हैं। पुलिस को शक़ है कि महिला ने कई और बैंकों को निशाना बनाया है और जांच के बाद ठगी का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है।