1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शोपियां में 20 गांव खाली कराए गए

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शोपियां में 20 गांव खाली कराए गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 12:15 pm IST,  Updated : May 04, 2017 12:15 pm IST

सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में बढ़ती हुई आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों कई वीडियो सामने आए थे जिनमें आतंकी इन इलाक़ों में आराम से घूमते हुए दिखे थे

shopian- India TV Hindi
shopian

नई दिल्ली: सुरक्षा बलों ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में बढ़ती हुई आतंकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों कई वीडियो सामने आए थे जिनमें आतंकी इन इलाक़ों में आराम से घूमते हुए दिखे थे, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह ये ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षा बलों ने शोपियां इलाके के करीब 20 गांवों को घेर रखा है। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

शोपियां में मंगलवार की रात को कुछ आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला करके उनसे 5 राइफल्स छीन लिए थे। आतंकियों ने जिला अदालत परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर उनके हथियार लूट लिए थे।

इससे पहले 1 मई को आतंकवादियों ने कुलगाम में कैश वैन लूट लिया था। उस वारदात में 5 पुलिसवालों और 2 बैंक कर्मचारियों की मौत हो गई थी। पुलिसवालों और बैंक कर्मचारियों को आतंकवादियों ने उनकी गाड़ियों से बाहर घसीटकर मार डाला था। आतंकियों ने पुलिसवालों के हथियार भी लूट लिए थे।

सूत्रों के मुताबिक़ सेना के 3,000 सैनिकों के अलावा सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान इस ऑपरेशन में शामिल हैं। दो दर्जन से ज़्यादा गांवों और जंगलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चल रहा है।

पिछले साल हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर ऐंटी-टेरर ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत