1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2016 01:15 pm IST,  Updated : Dec 30, 2016 01:15 pm IST

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज के विनोद नगर इलाके में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी हो गई है और चोर कथित तौर पर कंप्यूटर, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज के विनोद नगर इलाके में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी हो गई है और चोर कथित तौर पर कंप्यूटर, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ सामान दफ्तर के रिसेपशन से चोरी हुआ जिसको बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसा अंदेशा है कि चोरी कल देर रात हुई। मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों ने कहा कि चोर परिसर में ताला तोड़कर घुसे और उन्होंने दो कंप्यूटर, लैटर पैड, हार्ड डिस्क, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें चोरी होने की सूचना सुबह नौ बजकर करीब 20 मिनट पर मिली जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया।

कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र ने कहा कि पूरे दफ्तर में लूटपाट की गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और क्या चीजें गायब हैं। दफ्तर कल देर रात ढाई बजे बंद किया गया था। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत