लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के रुरा स्टेशन के पास बुधवार तड़के सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे के चलते रेलवे ट्रैक उखड़ गया। जिसके कारण इस ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित है। इसी के चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है तो कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-टुंडला रेल खंड पर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घनाग्रस्त होने के कारण इस खंड से गुजरने वाली अनेक गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण एवं आंषिक निरस्तीकरण किया गया है।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- 27 दिसम्बर को मंडुवाडीह से प्रस्थान कर चुकी 12559 मंडुवाडीह-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल-झांसी-आगरा कैन्ट-पलवल के रास्ते चलाई जा रही है।
- 27 दिसम्बर को मंडुवाडीह से प्रस्थान कर चुकी 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल-झांसी-आगरा कैण्ट-पलवल के रास्ते चलाई जा रही है।
- 27 दिसम्बर,2016 को आजमगढ़ से प्रस्थान कर चुकी 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-गाजियाबाद के स्थान पर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।
- 27 दिसम्बर,2016 को दिल्ली से प्रस्थान कर चुकी 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-लखनऊ के स्थान पर चन्दौसी-बरेली-लखनऊ के रास्ते चलाई जा रही है।
- 27 दिसम्बर,2016 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान कर चुकी 19040 मुजफ्फरपुर-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-टुण्डला के स्थान पर लखनऊ-कानपुर सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-कासगंज के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-लखनऊ के स्थान पर गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग दिल्ली-कानपुर सेण्ट्रल-लखनऊ के स्थान पर अम्बाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलाई जायेगी ।
- 27 दिसम्बर,2016 को कटिहार से प्रस्थान कर चुकी 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-कानपुर सेण्ट्रल-दिल्ली के स्थान पर गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर कैण्ट के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर कैण्ट के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर कैण्ट के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को प्रस्थान करने वाली 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैषाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-कानपुर सेण्ट्रल के स्थान पर गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर कैण्ट के रास्ते चलाई जा रही है।
- 28 दिसम्बर,2016 को प्रस्थान करने वाली 19038 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेण्ट्रल-टुण्डला-आगरा कैण्ट के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल-झांसी-आगरा कैण्ट के रास्ते चलाई जा रही है।
इन ट्रेनों को कैंसिल किया गया
- 28 दिसम्बर को आजमगढ़ से प्रस्थान करने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली कैफियात एक्सप्रेस रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी ।
- 28 दिसम्बर,2016 को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12226 दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात एक्सप्रेस रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त रहेगी।
- 28 दिसम्बर,2016 को मंडुवाडीह से प्रस्थान करने वाली 12581 मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
आंशिक रूप से कैंसिल की गई ट्रेनें
- 28 दिसम्बर को आगरा कैण्ट से प्रस्थान करने वाली 12180 आगरा कैण्ट-लखनऊ इण्टरसिटी एक्सप्रेस टुण्डला में समाप्त कर दी जायेगी। यह गाड़ी टुण्डला-लखनऊ के मध्य निरस्त रहेगी ।
- 28 दिसम्बर को लखनऊ से प्रस्थान करने वाली 12179 लखनऊ-आगरा कैण्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस टुण्डला से ओरिजनेट होगी । यह गाड़ी लखनऊ-टुण्डला के बीच निरस्त रहेगी ।
- 28 एवं 29 दिसम्बर मुरादाबाद से प्रस्थान करने वाली 55309 मुरादाबाद-रामनगर सवारी गाड़ी पीपलसाना से ओरिजनेट होगी । यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।
- 28 एवं 29 दिसम्बर को रामनगर से प्रस्थान करने वाली 55310 सवारी गाड़ी की यात्रा पीपलसाना में समाप्त कर दी जायेगी । यह गाड़ी पीपलसाना-मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी ।
- 28 एवं 29 दिसम्बर को काशीपुर से प्रस्थान करने वाली 55312 काशीपुर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी की यात्रा पीपलसाना में समाप्त कर दी जायेगी । यह गाड़ी पीपलसाना-मुरादाबाद के बीच निरस्त रहेगी।
-28 एवं 29 दिसम्बर,2016 को मुरादाबाद से छूटने वाली 55323 मुरादाबाद-रामनगर सवारी गाड़ी पीपलसाना से ओरिजनेट होगी। यह गाड़ी मुरादाबाद-पीपलसाना के बीच निरस्त रहेगी।