1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलवामा हमला: महबूबा मुफ्ती ने PAK पीएम इमरान खान के बयान पर पहले किया वार, फिर की वकालत

पुलवामा हमला: महबूबा मुफ्ती ने PAK पीएम इमरान खान के बयान पर पहले किया वार, फिर की वकालत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2019 07:27 pm IST,  Updated : Feb 19, 2019 07:27 pm IST

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले के लिए सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि उनकी कथनी और करनी एक होनी चाहिए।

Mehbooba mufti talks on Imran khan's statement on pulwama...- India TV Hindi
Mehbooba mufti talks on Imran khan's statement on pulwama attack

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को पुलवामा हमले के लिए सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा कि उनकी कथनी और करनी एक होनी चाहिए। बहरहाल, महबूबा ने कहा कि खान को एक अवसर मिलना चाहिए। क्योंकि, उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की कमान संभाली है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘असहमत। उन्हें (पाकिस्तान को) पठानकोट हमले पर डोजियर दिया गया था, लेकिन षड्यंत्रकारियों को दंडित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह समय कथनी और करनी एक होने का है।’’ महबूबा ने कहा, ‘‘...पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को एक अवसर मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में कमान संभाली है। नि:संदेह (भारत में) युद्ध उन्माद का आसन्न चुनावों से ज्यादा संबंध है।’’

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि भारत उन्हें पुलवामा हमले को लेकर अगर सबूत सौंपेगा तो उनकी सरकार एक्शन जरूर लेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तान पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाए हैं। खान के इस बयान और वर्तमान हालातों को लेकर ही मुफ्ती ने ये ट्वीट किया है।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत