पेट्रापोल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के साथ ही बांग्लादेश के खुलना शहर और कोलकाता के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा का परीक्षण चालन शुरू हुआ।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नई दिल्ली से वीडियो लिंक के माध्यम से ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखायी।
ये भी पढ़ें
रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि कोलकाता स्टेशन और खुलना के बीच नियमित सेवा जुलाई से शुरू होगी।
पेट्रापोल के जरिये भारत-बांग्लादेश रेल कारिडोर जनवरी 2001 में मालवाहक ट्रेनों के लिए खोला गया था।