भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं व 12वीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर एक समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार सुबह प्रदेशभर से मेधावी छात्र पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न संकायों के मेधावी छात्रों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)
टीकमगढ़ के रहने वाले संयम जैन ने 12वीं में टॉप किया है। संयम के पिता की कपड़े की छोटी-सी दुकान है, जबकि मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। टीकमगढ़ के एक्सीलेंस स्कूल से 12वीं की का एग्जाम देने वाले संयम जैन फिलहाल अपने परिवार के साथ विदिशा में शिफ्ट हो गए हैं। संयम कहते हैं, उन्हें टॉप टेन में आने का भरोसा था, लेकिन टॉप करने का भरोसा नहीं था। उन्होंने हर विषय को बराबरी से महत्व देकर तैयारी की थी।
राज्य में पहली बार हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी के नतीजे एक साथ घोषित किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस बार भी बालिकाओं ने बालकों के मुकाबले बाजी मारी है। वहीं छोटे शहरों के छात्र बड़ी संख्या में मेधावी सूची में आए हैं। सरकारी विद्यालयों के नतीजे निजी विद्यालयों से बेहतर रहे।
इस समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री दीपक जोशी, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमैन एस. आर. मोहंती आदि उपस्थित थे।
इस वर्ष 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सात लाख 12 हजार और 12वीं की परीक्षा में 11 लाख 56 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....