नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के राज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के हनुमान मंदिर में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां मंदिर में बुर्का पहने मुस्लिम महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिलाओं ने कहा कि ट्रिपल तलाक से मुक्ति चाहती हैं, इसीलिए हनुमान चालीसा पढ़ रही हैं। गौरतलब है कि हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा पढ़ने से संकटों से मुक्ति मिल जाती है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)
जहां ये बैठकर इन महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया वहां तीन तलाक से मुक्ति मिले का एक पोस्टर भी चिपकाया गया था। ये पोस्टर मुस्लिम महिला फाउंडेशन के नाम से लगाया गया था। बताया जा रहा है कि शाम में पातालपुरी मठ हनुमान मंदिर पहुंचीं करीब बीस मुस्लिम महिलाओं ने वहां के पुजारी से पूजा करने की इच्छा प्रकट की।
आपको बता दें कि आज से (11 मई) सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ तीन तलाक के मामले को लेकर सुनवाई करने वाली है। 4 दिनों तक मामले की लगातार सुनवाई होगी। प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ सात याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी। इनमें पांच याचिकायें मुस्लिम महिलाओं ने दायर की हैं जिनमें मुस्लिम समुदाय में प्रचलित तीन तलाक की प्रथा को चुनौती देते हुये इसे असंवैधानिक बताया गया है।
तीन तलाक का मसला काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में कहा था कि मुस्लिम समाज के लोग खुद इस लड़ाई के खिलाफ आगे आएं और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। मोदी ने कहा कि तीन तलाक के संकट से जूझ रही मुस्लिम समाज की महिलाओं को बचाने के लिए उसी समाज के लोग आगे आएंगे और मैं मुस्लिम समाज के लोगों से भी अपील करूंगा कि इस मसले को राजनीति में मत आने दीजिए।
ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....