1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2016 11:25 am IST,  Updated : Sep 26, 2016 11:25 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह को उनके 83वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।

narendra modi greets manmohan singh on birthday - India TV Hindi
narendra modi greets manmohan singh on birthday

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह को उनके 83वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने सिंह से बात कर उन्हें बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह जी से बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

साल 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का जन्म पाकिस्तान के गाह में हुआ था। वर्ष 1947 में बंटवारे के वक्त उनका परिवार भारत आ गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत