1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 01:14 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उरी आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट सौंपी।

narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri terror attack
narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri terror attack

सूत्रों ने कहा कि सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले से उपजी नई चुनौतियों से निपटने की संभावित रणनीतियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। हमले का शिकार बना मुख्यालय नियंत्रण रेखा के पास स्थित है। श्रीनगर की यात्रा स्थगित करने वाले केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने भी इस बैठक में शिरकत की।

सूत्रों के अनुसार उच्चस्तरीय बैठक में सभी आर्मी बेस ख़ासकर LOC के पास वाले आर्मी बेस में कंटीले तारों की बजाय पक्की दीवार बनाई जाएगी और इनकी निगरानी उस डिवीज़न की सेना करेगी। उरी बेस में सिर्फ कंटीली फ़ेंस थी।

सूत्रो ने बताया कि भारत हमले के तमाम सबूत पाकिस्तान को देगा जिसमें GPS ट्रैकर, नक्शे, आतंकियों द्वारा हमले में प्रयोग किए गए पाकिस्तान के निशा वाले हथियार और मैट्रिक्स कोड आदि शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत