1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 01:14 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उरी आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट सौंपी।

narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri terror attack
narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri terror attack

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उरि में सेना के आधार शिविर पर आतंकी हमले में शहीद हुये 17 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस अपराध के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा और सभी संबंधित पक्षों की प्राथमिकता यह होगी कि स्थिरता की पुन: स्थापना की जाए और लोगों की जान को और नुकसान नहीं हो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत