1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

उरी आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सौंपी रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 01:09 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 01:14 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उरी आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट सौंपी।

narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri...- India TV Hindi
narendra modi holds high level meeting with rajnath on uri terror attack

नई दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उरी आतंकी हमले पर एक रिपोर्ट सौंपी। 7RCR में हो रही बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह, एनएसए चीफ अजीत डोभाल, आईबी चीफ भी मौजूद है। इस हमले में 17 जवान शहीद हुए जबकि 25 अन्य धायल हुए हैं।

रविवार तड़के कश्मीर में उरी आतंकी हमले के बाद आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की, खासकर सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत