1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज आपको भी देखना है 'सुपरमून', तो जाएं इस जगह

आज आपको भी देखना है 'सुपरमून', तो जाएं इस जगह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 14, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 06:04 pm IST

करीब 70 साल में लोगों को पहली बार सोमवार को सबसे चमकीले चांद 'सुपरमून' का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस घटना को देखने के लिए यहां नेहरू तारामंडल ने कुछ दूरबीन स्थापित किए हैं।

supermoon- India TV Hindi
supermoon

नई दिल्ली: कार्तिक पूर्णिमा को चांद पूरे अपने यौवन में होता है। 14 नंबर की रात को सुपरमून अन्य दिन से 30 फीसदी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। ऐसा 68 साल बाद होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि सोमवार को निकलने वाला पूर्ण चंद्रमा (सुपरमून) पिछले 69 सालों के बाद पृथ्वी के सबसे करीब होगा।

ये भी पढ़े-

करीब 70 साल में लोगों को पहली बार सोमवार को सबसे चमकीले चांद 'सुपरमून' का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस घटना को देखने के लिए यहां नेहरू तारामंडल ने कुछ दूरबीन स्थापित किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि साल 1948 के बाद होने वाली सबसे बड़ी खगोलीय घटना 'सुपरमून' को देखने की शुरुआत सोमवार रात आठ बजे होगी और इसे रात 10 बजे तक देखा जा सकेगा। इस घटना की पुनरावृत्ति मंगलवार रात भी इसी अवधि में होगी।

इसके बाद पृथ्वी के लोग इस तरह के 'सुपरमून' साल 2034 तक नहीं देख पाएंगे।

पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा की कक्षा थोड़ी गोलाई में है, जिसके कारण कभी-कभी यह नजदीक आ जाता है और कभी-कभी काफी दूर हो जाता है।

जब पूर्णिमा की रात चांद पृथ्वी के नजदीक से गुजरता है तो इसे 'सुपरमून' कहा जाता है।

नासा के अनुसार, पूर्णिमा की रात चांद का व्यास अधिक नजर आता है, क्योंकि इसकी रोशनी 30 प्रतिशत तक अधिक चमकीली होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत