1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में आतंकियों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर

कश्मीर में आतंकियों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2017 11:17 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 11:19 pm IST

कश्मीर घाटी के एक अज्ञात ठिकाने पर सेना की वर्दी पहने कम से कम 30 आतंकवादियों के रायफल लहराने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है।

terrorist video- India TV Hindi
terrorist video

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के एक अज्ञात ठिकाने पर सेना की वर्दी पहने कम से कम 30 आतंकवादियों के रायफल लहराने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर दिख रहा है। डेढ़ मिनट के वीडियो में आतंकी कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं और अपने हथियार दिखा रहे हैं। इन हथियारों में एके-47 रायफल शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि वीडियो हाल में किसी बगीचे में बनाया गया जो किसी अग्यात जगह पर स्थित है। आतंकियों ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हैं और गोला बारूद के छोटे छोटे थैले एक एक करके दिखा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे वीडियो की सच्चाई की जांच कर रहे हैं। 

वीडियो देखें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत