1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर: अगले 48 घंटों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना

जम्मू एवं कश्मीर: अगले 48 घंटों में रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 12:38 pm IST

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, क्योंकि इस दौरान राज्य में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के एक

Night temperatures to go down in Kashmir in next 48 hours- India TV Hindi
Night temperatures to go down in Kashmir in next 48 hours

जम्मू/श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, क्योंकि इस दौरान राज्य में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान रात को आसमान साफ रहने के आसार हैं, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।" मौसम विभाग के अनुसार, "कश्मीर घाटी में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री कम रहा।"

अधिकारी के मुताबिक, "लेह शहर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।" श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री कम और पहलगाम में शून्य से 4.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कटरा शहर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस, बटोट का 8.3 डिग्री, बनिहाल का 4.6 डिग्री और भदरवाह का 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन घाटी में तीन महीने की कड़ाके की ठंड में बंद रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों को इस बार सर्दियों के महीनों में खुला रखने की तैयारी कर रहा है।

अलगाववादियों द्वारा पांच महीने स्कूल बंद रखे जाने के बाद छात्रों को सर्दियों की चुनौती से जूझना पड़ेगा, जब 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक कड़ाके की ठंड का समय है। इस 40 दिनों की अविध को 'चिल्लई कलां' कहा जाता है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी शून्य के आसपास ही रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत