नई दिल्ली: कभी-कभी ऐसी विचित्र तस्वीरें सामने आती हैं जिसे बार-बार देखने के बाद भी विश्वास नहीं होता है कि वास्तविकता में भी ऐसा हो सकता है। इन दिनों एक ऐसी ही 13 गर्भवति महिलाओं की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोशल मीडिया के अनुसार नाइजीरिया में कथित तौर पर नाइजीरिया में एक आदमी है जिसकी 13 बीबियां हैं, और सबसे दिलचस्प बात यह है कि सभी एक ही समय में गर्भवती हैं। एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें एक आदमी अपनी 13 गर्भवती पत्नियों के साथ खड़ा दिख रहा है।
इस तस्वीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हलचल मचा रखी है। इन महिलाओं को इस बारे में कोई हिचक नहीं है कि उन्होंने एक वयक्ति से शादी की और एक साथ ही प्रेग्नेंट हुईं हैं।ये 13 महिलायें एक साथ रहती हैं और एक दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखती हैं।