1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर बढ़ा तनाव, तंगधार और अखनूर में पाक की ओर से भारी फायरिंग

LoC पर बढ़ा तनाव, तंगधार और अखनूर में पाक की ओर से भारी फायरिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2016 11:07 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 11:54 pm IST

एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की खबर है। तंगधार, अखनूर, सुंदवनी और मेंढर सेक्टर में पाक सेना की ओर से बीएसएफ की चौकियों पर फायरिंग के साथ-साथ हैवी मोर्टार शेलिंग की जा रही है।

LoC- India TV Hindi
LoC Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर:एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है। तंगधार, अखनूर, सुंदवनी और मेंढर सेक्टर में पाक सेना की ओर से बीएसएफ की चौकियों पर फायरिंग के साथ-साथ हैवी मोर्टार शेलिंग की जा रही है। वहीं सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

बीएसएफ के डीजी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हालात की जानकारी दी है। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी एलओसी के हालात से अवगत कराया है। 

पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने के लिए अक्सर फायरिंग की जाती रही है। फायरिंग की आड़ में सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराई जाती है। माना जा रहा है कि ठंड बढ़ने से पहले पाकिस्तान की ओर से यह कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ जम्मू-कश्मीर में कराई जाए। बर्फ गिरने के बाद घुसपैठ में मुश्किल होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत