नई दिल्ली: पंपोर आतंकी हमले में शहीद हुए तीन जवानों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। कुन्नूर में शहीद रठीश और धनबाद में शशिकांत पांडे को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कल पुणे के शहीद जवान सौरभ के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा।
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर के कदलाबाल में आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले पर गोलीबारी की थी जिसमें 3 जवान शहीद हो गए थे।
पंपोर में इस साल यह दूसरा हमला है। श्रीनगर तथा जम्मू को जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर सेना के काफिलों पर कई बार हमले हुए हैं। इस राजमार्ग का इस्तेमाल श्रीनगर में सेना के 15 कोर को सामान पहुंचाने के लिए होता है। सेना का यह कोर आतंकवाद से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अनंतनाग तथा बारामूला जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद यह हमला हुआ था।