1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विरोध के बाद पीछे हटे बैंक, पेट्रोल पंपों से नहीं वसूलेंगे एमडीआर चार्ज

विरोध के बाद पीछे हटे बैंक, पेट्रोल पंपों से नहीं वसूलेंगे एमडीआर चार्ज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2017 11:43 pm IST,  Updated : Jan 08, 2017 11:43 pm IST

पेट्रोल पंप मालिकों के विरोध के बाद बैंकों ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले को टाल दिया है

Petrol pump- India TV Hindi
Petrol pump

नई दिल्ली: पेट्रोल पंप मालिकों के विरोध के बाद बैंकों ने क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले को टाल दिया है जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिकों ने कल से ईंधन की बिक्री के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान नहीं के फैसले को वापस ले लिया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल नकदीरहित लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की खरीद पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) खत्म कर दिया था। लेकिन 50 दिन की छूट की अवधि समाप्त होने के बाद बैंकों ने पेट्रोल पंप मालिकों पर एमडीआर लगाने का निर्णय कर लिया था। जिसका पेट्रोल पंप मालिकों ने विरोध किया। 

इन्हें भी पढ़ें: 

SP का राष्ट्रीय अधिवेशन: अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
अगर मेरी वजह से परिवार में विवाद, तो मुलायम मेरा बलिदान कर दें: अमर सिंह
अखिलेश का शिवपाल-अमर पर वार, कहा पार्टी बचाने के लिए सब झोंक दूंगा

पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें एचडीएफसी बैंक द्वारा सूचित किया गया है कि नौ जनवरी, 2017 से क्रेडिट कार्ड से किए जाने वाले सभी सौदों पर एक प्रतिशत और डेबिट कार्ड से किए जाने वाले सभी सौदों पर 0.25 प्रतिशत से एक प्रतिशत के बीच शुल्क लिया जाएगा। यह राशि हमारे खाते से निकाल ली जाएगी और शुद्ध लेनदेन मूल्य हमारे खाते में डाली जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत