मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक ऐसे बहुरुपिया लुटेरो को गिरफ्तार किया है जो सिर्फ महिलाओं को अपना निशाना बनाता था और वो भी लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में घुसकर। हर रोज हजारों महिलाएं लोकल के लेडीज कोच में सफर करती हैं और वही लेडीज इस लुटेरे का टारगेट बनती थीं और ये हथियार बनाता था लेडीज कपड़ों को। प्लेटफॉर्म पर घूम रहे लुटेरे को देखकर पहली नजर में किसी को इस पर शक नहीं होगा बस ये इसी बात का फायदा उठाता था।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
अविनाश नाम के ये बदमाश दादर, बांद्रा जैसे स्टेशन पर पहुंच जाता था। पुलिस के मुताबिक अविनाश प्लेटफॉर्म पर आने वाली किसी भी लोकल के लेडीज कंपार्टमेंट में दाखिल हो जाता था। कोई इस पर शक न करें लिहाजा ये लड़कियों के कपड़े पहनता था। अपने चेहरे को दुपट्टे से ढक लेता था और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता था।
लुटेरे अविनाश के खिलाफ पहला मामला 28 नवंबर को दर्ज हुआ था जब इसने सीएसटी से ठाणे जाने वाली ट्रेन में दो महिलाओं को चाकू दिखाकर मोबाइल लूट लिए थे। उसके बाद से इसके खिलाफ वेस्टर्न रेलवे में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस इसकी तलाश में जुट गई थी लेकिन लड़की का भेष बनाकर घूमने वाले इस शातिर आपराधी को पकड़ने में पुलिस गच्चा खा रही थी तो दूसरी तरफ ये अपने नायाब तरीके से वारदातों तो अंजाम देता जा रहा था।
लड़की के भेष में होने की वजह से पुलिस इसे पकड़ नहीं पा रही थी लेकिन आखिरकार इसका सच सामने आया तो ये पकड़ा गया। इसके दबोचने में सीसीटीवी की ये फुटेज बेहद मददगार साबित हुई। इसका शिकार बनी महिलाओँ ने जो हुलिया बताया था उसी की बिनह पर पुलिस ने इसे दबोच लिया। अविनाश की गरफ्तारी के बाद से पुलिस उन लेडीज से भी अपील कर रही है जो इसका शिकार तो बनी हैं लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।