1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल होने से यूपी में बढ़ा अपराध: राजनाथ

पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल होने से यूपी में बढ़ा अपराध: राजनाथ

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2016 06:57 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 11:00 pm IST

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है।

Rajnath- India TV Hindi
Rajnath Image Source : PTI

बलिया: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है। 

राजनाथ ने सलेमपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश में अपराध की स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा चिंता रहती है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के लिये पुलिस का राजनैतिक दुरूपयोग मुख्य रूप से जिम्मेदार है। यह सिलसिला रुकना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पुलिस का राजनैतिक उपयोग रोककर उसे निर्भीकता के साथ काम करने दिया जाये तो वह बड़े से बड़े शातिर अपराधी को काबू में करने में सक्षम है। विकास के लिये कानून-व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना सबसे आवश्यक है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अगर चाहे तो सूबे को अराजकता और हिंसा मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त सुरक्षा बल मुहैया करने को तैयार है। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और काबीना मंत्री शिवपाल यादव के बीच जारी तल्खी का जिक्र करते हुए कहा कि एक परिवार में चल रहे झागड़े को देखने का किसी को कोई नैतिक अधिकार नहीं है लेकिन उन्हें सरकार में चल रहे झागड़े को लेकर चिन्ता है, क्योंकि इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत