1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छात्राओं द्वारा FIR करने पर प्रधानाचार्य ने की आत्महत्या

छात्राओं द्वारा FIR करने पर प्रधानाचार्य ने की आत्महत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2017 07:29 am IST,  Updated : May 22, 2017 07:29 am IST

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाचार्य ने दो छात्राओं द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Principal suicide on girls FIR- India TV Hindi
Principal suicide on girls FIR

मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रधानाचार्य ने दो छात्राओं द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आज कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कल की शिकायत के बाद एक संगठन के कुछ सदस्य स्कूल पहुंचे और उन्होंने प्रधानाचार्य के मुंह पर कालिख पोत दी। (कपिल मिश्रा ने मांगी भूषण और यादव से माफी)

सांगोला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हारून शेख ने कहा कि सांगोला के न्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य दिलीप खडतरने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं लेते थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो लड़कियों ने कल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि इन कक्षाओं के दौरान खडतरने उनसे छेड़खानी करते हैं।

अधिकारी ने कहा, एक संगठन के कुछ सदस्य कल स्कूल पहुंचे और उन्होंने खडतरने के चेहरे पर कालिख पोत दी। हमारे वहां पहुंचने से पहले प्रधानाचार्य स्कूल से निकल गया। उन्होंने स्कूल में कुछ लोगों को सूचना दी कि वह पुलिस थाने जा रहे हैं लेकिन वह वहां नहीं जाए। उन्होंने पंढारपुर शहर में एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रधानाचार्य के परिजनों ने संगठन के नौ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत