1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवादी हमलों के खिलाफ हो निर्णायक कार्रवाई : राहुल गांधी

आतंकवादी हमलों के खिलाफ हो निर्णायक कार्रवाई : राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2017 05:30 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 05:30 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के सैन्य शिविर में हुए आत्मघाती हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के हमलों से रणनीतिक एवं निर्णायक कार्रवाई के जरिये निपटा जाना चाहिए

Rahul gandhi- India TV Hindi
Rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के सैन्य शिविर में हुए आत्मघाती हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के हमलों से रणनीतिक एवं निर्णायक कार्रवाई के जरिये निपटा जाना चाहिए। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "बार-बार आतंकवादी हमले हो रहे हैं, विशेष रूप से सैन्य शिविरों पर, जो चिंता की बात है। इनके खिलाफ रणनीतिक एवं निर्णायक कार्रवाई अपनाई जानी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मेरी सहानुभूति कुपवाड़ा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ है।" कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सैन्य शिविर पर हुए हमले में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इस दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत