1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में गर्मी ने दिखाये तेवर, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

राजस्थान में गर्मी ने दिखाये तेवर, 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 28, 2017 11:15 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 11:15 pm IST

राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते श्रीगंगानगर को छोडकर अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Heat wave- India TV Hindi
Heat wave

जयपुर: राजस्थान में भीषण गर्मी के चलते श्रीगंगानगर को छोडकर अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जयपुर, पिलानी, कोटा, डबोक, बीकानेर, और चूरू में अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के चूरू में अधिकतम तापमान में कल के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की वृद्वि के साथ 43 डिग्री सेल्सियस, वहीं बाड़मेर में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर में एक डिग्री की वृद्धि के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस, कोटा में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 41.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.1 डिग्री सेल्सियस, डबोक में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि जोधपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना जताई है। 

ये भी पढ़ें:

40 साल में सचिवालय का दौरा करने वाले पहले CM हैं योगी

'योगी जिंदाबाद' कहने पर सपा नेता ने किशोर को मारी गोली
‘क्या राज्य में 68 फीसदी मुसलमानों को अल्पसंख्यक समझा जा सकता है?’
अखिलेश यादव ने फिर किया शिवपाल और आजम खान को दरकिनार
हिंदू राष्ट्र चाहिए तो RSS प्रमुख मोहन भागवत को बनाओ राष्ट्रपति: शिवसेना
इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान, 'अल-नीनो' का बढ़ा खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत