1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वसुंधरा राजे कैबिनेट का विस्तार, 6 नये मंत्री शामिल, 2 को बाहर किया

वसुंधरा राजे कैबिनेट का विस्तार, 6 नये मंत्री शामिल, 2 को बाहर किया

 Written By: IANS
 Published : Dec 10, 2016 09:33 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 09:33 pm IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। अपने मंत्रिमंडल में उन्होंने छह नए मंत्रियों को शामिल किया है, दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा दिया है, जबकि दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया है।

Vasundhra Raje- India TV Hindi
Vasundhra Raje

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। अपने मंत्रिमंडल में उन्होंने छह नए मंत्रियों को शामिल किया है, दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट दर्जा दिया है, जबकि दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री, उनकी कैबिनेट के मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकारी तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी मौजूद थे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सबसे पहले अजय सिंह किलक तथा बाबूलाल वर्मा ने शपथ लिया, जिन्हें राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसके बाद श्रीचंद कृपलानी, जसवंत यादव (कैबिनेट मंत्री) तथा बसिंधर बाजिया, कामसा मेघवाल, धनसिंह रावत तथा सुशील कटारा (सभी राज्य मंत्री) ने शपथ ग्रहण किया।

राजे ने जहां पांच नए संसदीय सचिवों की नियुक्ति की, वहीं दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साल 2013 में सत्तासीन होने के बाद राजे ने तीसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। 

कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं ने कहा, "हमारी टीम पहले से ही अच्छा काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में दो साल और बाकी हैं और हम राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं। यही उपलब्धि हासिल करना हमारा लक्ष्य है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत