1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले माह पाकिस्तान जाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

अगले माह पाकिस्तान जाएंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2016 11:35 am IST,  Updated : Jul 28, 2016 11:35 am IST

पठानकोट हमले और कश्मीर हिंसा पर तनाव के बीच, केन्द्रीय गृहमंत्री राजथान सिंह पाकिस्तान जाएंगे।

rajnath singh- India TV Hindi
rajnath singh

नई दिल्ली: पठानकोट हमले और कश्मीर हिंसा पर तनाव के बीच, केन्द्रीय गृहमंत्री राजथान सिंह पाकिस्तान जाएंगे। वे दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के आंतरिक और गृहमंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने 3 अगस्त को इस्लामाबाद जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव और पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद किसी केंद्रीय मंत्री का ये पहला पाकिस्तान दौरा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर हिंसा पर पड़ोसी देश के शीर्ष नेताओं की बयानबाजी से तनाव है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घाटी में 8 जुलाई को हिजबुल के आतंकी बुरहान वानी की हत्या के बाद कई भड़काऊ भाषण दिए थे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में भारतीय सेना कानूनों का उल्लंघन कर नागरिकों को मार रही है। जिसके जवाब में भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से स्पसष्ट शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी कि वह भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश न करे।

भारत इस सम्मेलन में इसलिए भी हिस्सा ले रहा है क्योंकि अगर एक भी सदस्य इस बैठक में मौजूद नहीं होता है तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। भारत नहीं चाहता कि पाकिस्तान को ऐसी कोई वजह हाथ में दी जाए और पड़ोसी देश को भारत की गंभीरता पर सवाल उठाने का मौका मिले।

जानकारी के मुताबिक भारत इस बैठक में 'आतंकवाद' के मुद्दे को उठाने वाला है ताकि पाकिस्तान पर दबाव बनाया जा सके। सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री इस्लामाबाद में कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के अलावा वहां के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत