1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'RBI प्रमुख दरों में 50 आधार अंकों की कटौती कर सकता है'

'RBI प्रमुख दरों में 50 आधार अंकों की कटौती कर सकता है'

 Written By: IANS
 Published : Dec 03, 2016 03:55 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 03:55 pm IST

नई दिल्ली: ऐसे समय में जब देश नोटबंदी से गुजर रहा है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सात दिसंबर को होनेवाली अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का फैसला कर

rbi- India TV Hindi
rbi

नई दिल्ली: ऐसे समय में जब देश नोटबंदी से गुजर रहा है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सात दिसंबर को होनेवाली अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती का फैसला कर सकता है। एचडीएफसी के उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केकी मिस्त्री का यह मानना है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बीटीवीआई को दिए साक्षात्कार में मिस्त्री ने कहा, "मेरा अनुमान है कि ब्याज दरों में कटौती होगी। मैं कहना चाहूंगा कि 25 आधार अंकों की कटौती की तो गारंटी है। हालांकि हाल में घटी महंगाई को देखते हुए संभव है कि आरबीआई 50 आधार अंकों की कटौती करे।"

उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि अमेरिकी फेड दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाएगा। अमेरिका ब्याज दरें बढ़ा रहा है और हम ब्याज दरें घटा रहे हैं और दोनों देशों के बीच का अंतर कम हो रहा है।" उन्होंने कहा, "सिर्फ एक ही मुद्दा है कि आरबीआई को रुपये की कीमत स्थिर रखनी होगी। अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि से रुपये पर दबाव बढ़ेगा।"

नोटबंदी के बाद कितने रुपये बैंक में जमा हुए? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "शुरू के दो-तीन हफ्तों में तेजी से पैसे जमा हुए हैं। अंतिम आंकड़ों के लिए हमें 31 दिसंबर तक इंतजार करना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत