1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI अब जारी करेगा 100 रुपये के नए नोट, पुराने भी चलेंगे

RBI अब जारी करेगा 100 रुपये के नए नोट, पुराने भी चलेंगे

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2016 09:43 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 09:49 pm IST

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा, जिसकी दोनों तरफ कुछ बदलाव किए गए हैं। आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है

notes- India TV Hindi
notes

मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगा, जिसकी दोनों तरफ कुछ बदलाव किए गए हैं। आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि हालांकि 100 रुपये के पुराने नोट भी प्रचलन में बने रहेंगे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इस बयान में कहा गया है, "आरबीआई महात्मा गांधी-2005 सीरीज के तहत जल्द ही 100 रुपये के नए नोट जारी करेगी। इसमें वर्तमान गर्वनर उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे और इस पर मुद्रण का साल 2016 दर्ज होगा।"

इसका डिजाइन मूलत: पुराने नोटों जैसा ही होगा, हालांकि नंबर पैनल, नंबर की सीरिज, ब्लीड लाइन, पहचान के निशान को बड़ा किया जाएगा।

हालांकि शीर्ष बैंक ने यह जानकारी नहीं दी कि ये नोट कितनी संख्या में जारी किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत