1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कल से

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कल से

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 09:06 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 09:06 pm IST

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। साथ ही संस्कृत विषय से पढ़ाई करने विद्यार्थियों की उपाध्याय (12वीं) की परीक्षा भी कल से शुरू होगी। राजस्थान

exam- India TV Hindi
exam

जयपुर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। साथ ही संस्कृत विषय से पढ़ाई करने विद्यार्थियों की उपाध्याय (12वीं) की परीक्षा भी कल से शुरू होगी।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बीएल चौधरी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में 8.69 लाख और उपाध्याय परीक्षा में करीब 4,000 परीक्षार्थी 5,398 केन्द्रों पर परीक्षा देंगे। सुरक्षा कारणों से 320 परीक्षा केन्द्रों को अतिसंवेदशील मानते हुए सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। परीक्षाएं 25 मार्च तक चलेंगी।

ये भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए उन्हें परीक्षा केन्द्रों के निकट स्थित थानों और पुलिस चौकियों पर रखा गया है। परीक्षा के दौरान गड़बडि़यों को रोकने के लिये जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 68 विशेष उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। परीक्षा कार्यो में लगे कर्मचारियों के लिए परीक्षा संबधी जानकारी के लिए मोबाइल ऐप भी बनाया गया है।

चौधरी ने बताया कि 10वीं की परीक्षा नौ मार्च से शुरू होगी और इस परीक्षा के लिये करीब 10.99 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत